डीआईओएस ने भी बदला आदेश, अब 26 को खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय, प्रयोगात्मक परीक्षायें पूर्ववत, शिक्षक और कर्मी रोज़ जाएंगे स्कूल

पीलीभीत। बीएसएए द्वारा 5 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश को पलट कर 24 दिसंबर तक ही बंद रखने का लिखित आदेश जारी करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी अपना आदेश पलट दिया है और विद्यालय 24 दिसंबर तक ही बंद रखने को कहा है। आदेश में लिखा है कि 25 दिसंबर को जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा इस कारण माध्यमिक विद्यालय 26 दिसंबर को खुलेंगे। देखिये आदेश-

अध्यापकों और कर्मचारियों को रोज जाना होगा स्कूल

स्कूल केवल बच्चों के लिए बंद किए गए हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रतिदिन स्कूल जाना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने अपने आदेश में इस बात का भी उल्लेख किया है। शिक्षकों में इस बात का गुस्सा है कि अगर सर्दी बच्चों को लगती है तो उन्हें क्यों नहीं?  उनका भी अवकाश होना चाहिए परंतु ऐसा आदेश होने से शिक्षक परेशान हैं।

नहीं प्रभावित होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

क्योंकि इसी दौरान बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में भी बच्चे जुड़ेंगे और बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी हैं। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने साफ लिखा है कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं बोर्ड द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार ही कराई जाएगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000