सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत आ रहे सांसद वरुण गांधी

प्रेस नोट
………..

सांसद वरुण गांधी जनपद के एक दिवसीय दौरे पर 13 दिसंबर को यहाँ आएंगे। इस दौरान वह ललौरीखेड़ा ब्लॉक के करीब एक दर्जन ग्रामों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सांसद वरुण गांधी सोमवार को प्रातः पांच बजे दिल्ली से चलेंगे। ज़िले की सीमा में प्रवेश करने के बाद खमरिया पुल पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद सुबह 10 बजे से वह ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र ग्राम कनाकोर, उमरसड, रम्पुरा, उझैनिया, अमरगंज, खरुआ, जिरौनिया, गुटेहा, पिपरा वाले, नवदिया देहला आदि ग्रामों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करेंगे। इसी दिन शाम को वह दिल्ली वापस जाएंगे।

एम.आर. मलिक
सांसद प्रवक्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000