बिलसंडा में कंबल पाकर खिले ठिठुरती जिंदगी के चेहरे

*65 गरीबी से ठिठुरती जिंदगियों को मिले कंबल*

*बिलसंडा*। गरीबी, कड़ाके की ठंड और ठिठुरती जिंदगी के लिए कंबल! इन शब्दों को सुनकर हर किसी का दिल पसीज जाता है, और ऐसा ही हुआ भी जब नगर पंचायत बिलसंडा के सभासद शालिनी के पति आशीष सक्सेना एडवोकेट ने एसडीएम सौरभ दुबे और तहसीलदार बीसलपुर विवेक त्रिवेदी को फोन पर जब बिलसंडा के गरीबों और ठंड से ठिठुरती जिंदगी की दास्तां फोन पर सुनवाई तो दोनों हाकिमों का भी दिल पसीज गया और फिर आनन फानन में गरीबों के लिए कंबल का प्रबंध हो गया। मतलब, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार से भीषण ठण्ड को लेकर बुजुर्ग,विधवा एंव असहाय जनों को कंबल उपल्बध कराने का निवेदन किया गया था,जिसे उन्हो़ने तुरंत स्वीकार कर लिया।
इसी क्रम मेंं आज सभासदों एंव नायब तहसीलदार असलमजी संग्रह अमीन शंभू जी, लिपिक नगर पंचायत राजेश सक्सेना व शिक्षिका मीनाक्षी जायसवाल, ओमकार जी कन्या पाठशाला के अध्यापकों की मौजूदगी में कंबल वितरण हुआ। आठ सभासदों की मौजूदगी में विधवा, बुजुर्ग, विकलांगों असाहयों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल दिए गए। कुल पैंसठ कंबल बांटे गये। प्रत्येक वार्ड में पांच या छह गरीबों को प्रशासन की ओर से कंबल प्रदान कराए जा सके। सभासद पति आशीष सक्सेना एडवोकेट के मुताबिक अभी जनवरी में एक बार फिर कंबल बांटे जाने का कार्य होगा।

*रिपोर्ट मुकेश सक्सेना एडवोकेट/ राजेन्द्र वर्मा*

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000