देश के प्रत्येक वयस्क को अंगदाता बनाना चाहते हैं पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी, संसद में पेश करेंगे निजी विधेयक

पीलीभीत के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता वरुण गांधी ने कहा है कि देश के सभी वयस्कों को अंगदाता के रूप में पंजीकृत कराने की अनिवार्यता संबंधी एक निजी विधेयक उनके द्वारा संसद के आगामी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। श्री गांधी ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि देश में प्रत्येक वर्ष प्रतिरोपण के लिए दो लाख गुर्दा, 50 हजार हृदय और इतने ही लीवर की आवश्यकता होती है जबकि इन अंगों की उपलब्धता काफी कम है। इस अंगों की उपलब्धता न होने के कारण देश में 5 लाख लोगों की मौत प्रति वर्ष हो जाती है। इस संख्या को कम करने के मकसद से ही यह विधेयक लाया जाएगा। श्री गांधी ने कहा कि विधेयक स्वीकार हुआ तो हर व्यक्ति स्वयं ही अंगदाता बन जायेगा और यदि कोई चाहे तो वह स्वेच्छा से खुद को इससे बाहर रख सकता है। देखिये श्री गांधी जी का ट्वीट संदेश-

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000