रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन ने सीनियर सिटीजन्स को समारोह में किया गया सम्मानित

पूरनपुर। आज दिनांक 29 दिसम्बर 2019 को रोटरी क्लब ग्रीन पूरनपुर द्वारा शैलेंद्र गुप्ता जी की अध्यक्षता में सीनियर सिटीजन सम्मान समारोह का कार्यक्रम साईं संध्या बैंकटहाल पूरनपुर में रखा गया। इस मौके पर नगर के 200 सीनियर सिटीजन व्यक्तियों को पुष्पमाला एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया

गया। संस्था के द्वारा सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। शैलेंद्र गुप्ता अध्यक्ष जी के नेतृत्व में रोटरी क्लब ग्रीन के पूर्व पदाधिकारी एवं काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर दिनेश गुप्ता जी श्री बृजेश गुप्ता जी महामंत्री श्री अमित गुप्ता जी युवा सदस्य दीपक अग्रवाल जी टीटू खंडेलवाल जी डिंपल भाई सम्मानित श्री रोशन लाल अग्रवाल जी एवं काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। सीनियर सिटीजन

व्यक्तियों द्वारा अध्यक्ष जी के नेतृत्व में संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को खूब सराहा गया। रोटरी क्लब ग्रीन पूरनपुर के कोषाध्यक्ष  दीपक अग्रवाल जी ने कार्यक्रम में काफी समय देकर अपनी सहभागिता प्रदान की। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000