पूरनपुर में शुरू हुई तेज बारिश, फसलों को भारी नुकसान की आशंका

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में काफी तेज बरसात होने से गेहूं मटर लाही मसूर चना जैसी फसलों को भारी नुकसान की आशंका बन गई है।इसके चलते किसान परेशान हैं। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ने फसलों में हो रहे नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। कृषि विज्ञान केंद्र पीलीभीत के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि लगातार बरसात जारी रहने से फसलों को काफी अधिक नुकसान होगा। उनके अनुसार सबसे अधिक नुकसान पिछेती व निचले खेतों में बोए गए गेहूं में होना संभावित है। अमरैया क्षेत्र के संवाददाता राधा कृष्ण कुशवाहा ने बताया कि वहां बहुत तेज बारिश हो रही है। उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। नगर की पंकज कालोनी में कई जगह गलियों में जलभराव हो गया है। देखिये फोटो-

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image