कूड़ा डालने के विवाद में चले लाठी-डंडे, कई जख्मी, पीलीभीत रेफर

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरपुर में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया। 5 लोगों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इकराम खान पुत्र इरफान खान की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया की शहादत नूर उर्फ लल्ला कब्रिस्तान में बनाई गई अवैध दुकान के पड़ोस में कूड़ा डाल रहा था। उसने जब मना किया तो वह गंदी गंदी गाली देते हुए अपने भाइयों लालू, नजाकत, और भूरा व अरशद को बुलाकर हमलावर हो गया। इसी तरह की तहरीर इन लोगों के द्वारा भेजी गई है दोनों ओर से एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा है। जिसमें 5 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। फरीद जावेद इकराम शहादत नूर व अरशद के गंभीर चोटो की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैै। पुलिस को यह दी गई है तहरीर-

रिपोर्ट-रियाज खान

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000