
पंजाब में “आप” की जीत पर पीलीभीत में जश्न, बांटी मिठाईयां
पंजाब जीत की खुशी में आप ने मनाया जश्न बांटी मिठाई
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड बहुमत की खुशी में आम आदमी पार्टी पीलीभीत के कार्यकर्ताओं में जश्न मनाया एक दूसरे को मिठाई खिलाई ।
कार्यक्रम में एम.ए. जिलानी ने बताया कि पंजाब में मिली बहुमत अब आप के पास एक पूर्ण राज्य है आप दिल्ली मॉडल की तरह पंजाब को भी एक मॉडल के रूप में विकसित करेगी।
कार्यक्रम में अमित मिश्रा ने कहा कि पंजाब के लोगो ने पूरे देश को इशारा किया है कि अब आम आदमी पार्टी ही देश के लिए विकल्प है , पंजाब में आम आदमी पार्टी वो सब करके दिखलाएगी जो काम दिल्ली में पूर्ण राज्य न होने की वजह से अधूरे पड़े हैं।
सरदार बलजीत सिंह ने कहा आज शहीदे आजम भगतसिंह के गांव खटकड़ कला में भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली आज से पंजाब में एक नई क्रांति की शुरूआत हुई है ।

बीसलपुर से युवा अधीश गंगवार ने कार्यक्रम में आकर पार्टी की सदस्यता लेते हुए कहा कि अब देश को ऐसी पार्टी की आवश्यकता है जो शिक्षा , स्वास्थ्य की बात करती है , रोजगार की बात करती है ।
बरखेड़ा से प्रत्याशी रहे आशीष गुप्ता बोले उत्तरप्रदेश , उत्तराखंड में भी पार्टी को अच्छे मत मिले अगली बार यहां भी पार्टी पंजाब की तरह ही जीत दर्ज करेगी ।
कार्यक्रम में सुनील कुमार , अमित मिश्रा , वीरेंद्र , गोविन्द रस्तोगी , बनबारी लाल , बलजीत सिंह , गोविंद रस्तोगी , बीरेंद्र , परवेज , राजीव त्रिपाठी ,राशिद अंसारी ,मास्टर मकसूद ,गौहर , मुजीर , इरफान , राहुल , दीपक , सलीम , राशिद , डम्पी ,अनिल , जितेंद्र सब्बीर , राशिद अंसारी , महंत रामदास , आदि उपस्थित रहे ।

