प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित सहित कई हस्तियां उत्कृष्ट कार्यो के लिए हुईं सम्मानित
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश महोत्सव के दौरान आज जनपद में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पंचायती राज विभाग के स्वस्छ भारत मिशन( ग्रामीण) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यो के लिए गौशाला निमार्ण के क्षेत्र में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रधान फत्तेपुर खुर्द आशुतोष दीक्षित(राजू) को प्रशस्ति पत्र देकर डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी अभिषेक दीक्षित ने सम्मानित किया। यह रही अन्य सम्मानित जनों की सूची-
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 2020 में सुखवीर सिंह भदौरिया भी सम्मानित
25 वर्षों से गरीब बेसहारा ब दिव्यांगजनों की सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव,मुख्य विकास अधिकारी रमेश चंद पांडे, एडीएम, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित, दिव्यांग कल्याण अधिकारी केपी सिंह सहित तमाम जिले के अफसरों द्वारा सम्मानित किया गया।
समाचार दर्शन 24 संपादक सतीश मिश्र की तरफ से सभी सम्मानितजनो को हार्दिक शुभकामनाएं।