♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज : “मत का दान राष्ट्र सेवा है, मत है जनता का अधिकार। मत से लोकतंत्र की ताकत मत ही जनता का हथियार”

मत का दान राष्ट्र सेवा है,
मत है जनता का अधिकार।
मत से लोकतंत्र की ताकत
मत ही जनता का हथियार।
मत प्रक्रिया का हिस्सा बनकर
लोकतंत्र का मान बढ़ाएं।
आओ हिंदुस्तान बनाएं।
अपना हिंदुस्तान सजाएं।।

मत से बहुमत,मत से जनमत
मत से राघव,मत से रहमत।
मत से ही जनता बतलाती
राजनीति से जब वह सहमत।
भिन्न भिन्न मत पन्थ वर्ग सब
लोकतंत्र में एक समान।
संविधान की दृष्टि बराबर
हर मत को पूरा सम्मान।

संविधान की पुस्तक को ही
गीता और कुरान बनायें।
आओ हिंदुस्तान बनायें
अपना हिंदुस्तान सजाएं।।

पहला कदम सभी मतदाता
मतसूची में पंजीकृत हों।
बालक वृद्ध पुरुष महिलाएं
जो जैसे हों वर्गीकृत हों।
ना छूटा हो नाम किसी का
ना ही अंकित हो दो बार।
जिसकी भी हो उम्र अठारह
मत के लिये रहे तैयार।।

सूची रहे शुद्ध शत प्रतिशत
इसकी ऐसी शान बनाएं।
आओ हिंदुस्तान बनाएं
अपना हिंदुस्तान सजाएं।

अगला कदम सभी मतदाता
घर से निकलें,मत को डालें।
मत के दिवस बिना मत डाले
और न कोई काम संभालें।
बिना लोभ लालच के भय के
स्वच्छ और निष्पक्ष वोट हो।
जाति धर्म भाषा आधारित
नहीं कहीं पर कोई खोट हो।

मत पावन है,इसे कभी न
बिकने का सामान बनाएं।
आओ हिंदुस्तान बनाएं
अपना हिंदुस्तान सजाएं।

कांटो की संगत में रहकर
केवल शूल चुने जायेंगें।
जैसे चुनने वाले होंगें
वैसे फूल चुने जाएंगे।
पांच बरस में एक बार बस
कर्तव्यों का पालन करना।
निज हित स्वार्थ त्यागकर सारे
सच्चे जनसेवक को चुनना।।

लोकतंत्र का लक्ष्य यही है
इसको सफल महान बनाएं।
आओ हिन्दुस्तान बनाएं।
अपना हिंदुस्तान सजाएं।।

बाकी आपका Vivek.

@vivek mishra
Tehsildar sadar
pilibhit
25.01.2020

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000