♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा की सरकार में बेतहाशा बढा भ्रष्टाचार : आनंद सिंह

पीलीभीत : सामाजिक विकास विजन एवं समाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत पांचवे दिन समाजवादी पार्टी के टीम लीडरों ने जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर समाजिक समाजवादी पार्टी के पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों को बताया और देश प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता को अवगत कराया।

इसी कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम भगवन्तपुर में इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना समिति संघ के अध्यक्ष जय वीर सिंह यादव ने पूरनपुर क्षेत्र के टीम लीडरो से वार्ताकार समीक्षा की और ग्राम भगवंतपुर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश की जनता अखिलेश यादव द्वारा कराए हुए विकास कार्यों को याद कर रही है। उन्होंने महिलाओं को तत्काल सुरक्षा देने व शिकायतों के निस्तारण हेतु 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा प्रारंभ की डायल 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की गई और डायल 102 से गर्भवती महिलाओं को लाभ मिला। आज भाजपा की प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में चल रही एंबुलेंस को डीजल भी मुहैया कराने से असमर्थ है। देश में भाजपा ने झूठ बोलकर अपनी केंद्र सरकार को बना लिया
भाजपा ने झूठ बोला कि हम हर साल नौजवानों को दो

करोड़ नौकरियां देंगे। किसानों की फसल की लागत का दुगना मूल और जीरो बैलेंस खाते खुलवा कर उनके खातों में पंद्रह पंद्रह लाख रुपये डालने का काम और सौ दिन में महंगाई खत्म करने का वादा किया था। आज नोटबंदी और जीएसटी से सभी वर्ग परेशान है और जुमलेबाजी के बयानों से आज जनता बखूबी वाकिफ हो चुकी है और इन्हें जनता सबक सिखाने के लिए लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है
2019 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की पूर्व की सरकार ने जनहित में वह काम किए कि देश के प्रत्येक देश प्रदेश के मुख्यमंत्री उनकी योजनाओं को अपने प्रदेश में लागू करने पर विचार कर रही थी। अपराधों के नियंत्रण के लिए और जनता को तत्काल न्याय दिलाने हेतु डायल सौ पुलिस सेवा प्रारंभ की गई।जिसकी सराहना अमेरिका के तक में हुई ।

I

उन्होंने कहा आज हर साल बच्चे भुखमरी के शिकार हैं पांच सालों में कि चौवन हजार महिलाएं बलात्कार की शिकार हुई है। देश में बीस करोड़ लोग रोजाना भूखा सोने पर मजबूर हैं
। प्रतिदिन साथ हजार लोगों की भूख से मौत हो जाती है और आज भी देश में सात करोड़ अस्सी लाख लोग बेघर हैं। देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है अपराधी बेलगाम हो गए हैं। टीम लीडर अवधेश शर्मा ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है रोजाना लूट डकैती हत्याएं व बलात्कार से अखबार भरे रहते हैं। पूरनपुर क्षेत्र के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हक में कोई विशेष योजनाएं नहीं चलाई हैं। जिससे किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन पूरनपुर के पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना ने किया। मौके पर आकिल खान कमलेश परिहार महेश यादव महेश आजाद नोमान अली वारसी सुरेश बीपी यादव बबलू फहीम लाल चौहान दीनदयाल ने अपने विचार व्यक्त किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000