
चुनाव के बाद तेज हुआ स्कूल चलो अभियान
चुनाव समाप्त होने के बाद पीलीभीत जनपद के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान तेज हो गया है। आज कई स्कूलों में प्रवेश जागरूकता के लिए रैलियां निकाली गईं और प्रचार वाहन रवाना किए गए।
पीलीभीत में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान निरंतर चल रहा है। आज जीजीआईसी न्यूरिया हुसैनपुर से पुनः प्रवेश जागरूकता अभियान हेतु प्रचार वाहन आसपास के गावों में भेजा गया। इस वाहन में लगे साउंड सिस्टम व फ्लैक्स के जरिए लोगों को बच्चों के प्रवेश के लिए जानकारी दी जा रही है।
इस लिंक से देखें वीडियो..
https://youtube.com/shorts/Nl5McF1vPUU?si=UgSEaE4nfiSqVCxz
बालिकाओं की शिक्षा पर सर्वाधिक ध्यान दिया जा रहा है। उधर परिषदीय विद्यालयों में भी स्कूल चलो रैली निकालकर ग्रामीणों को निशुल्क प्रवेश और मिलने वाली सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।