हरीपुर किशनपुर में निर्माणाधीन शिव मंदिर पर हुआ भंडारा
पूरनपुर। हरीपुर किशनपुर गांव में निर्माणाधीन शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीणों को सब्जी पूरी व हलुवा परोसा गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा आपसी सहयोग से किया गया था। पत्रकार सतीश मिश्र, राममूर्ति वर्मा, छोटेलाल, रामसुरेन्द्र मिश्रा, विपिन, देवेश, रोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे।


