
वरिष्ठ कवि केके मिश्रा ‘चंचल’ की पुस्तक ‘गीता गान” का श्रावणी काव्य संध्या में हुआ विमोचन
पूरनपुर। योग चेतना समिति द्वारा आयोजित श्रावणी काव्य संध्या में बिलसंडा के वरिष्ठ कवि

कृष्ण कुमार मिश्रा चंचल की पुस्तक गीता गान का समारोह पूर्वक विमोचन किया गया। कलीनगर की एसडीएम व कवियत्री शिखा शुक्ला द्वारा इस पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी, विधायक बाबूराम पासवान, वरिष्ठ कवि अंशुमाली दीक्षित, पण्डित राम अवतार शर्मा, आलोक मिश्र, कमल कमलकांत तिवारी, रंजना सिंह हया, सतीश मिश्र अचूक, संजीव मिश्रा, देव शर्मा विचित्र, अमिताभ मिश्र, अमिताभ अग्निहोत्री, डॉ यूआर मीत, रचित दीक्षित और आयोजन समिति के हर्ष गुप्ता, रामसनेही वर्मा, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे। सभी ने इस पुस्तक की सराहना की। आचार्य कृष्ण कुमार मिश्र ने पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए रचना पाठ भी किया।

उन्होंने श्रीमदभगवत गीता का सरल छन्दों में अनुवाद किया है। इस पुस्तक का निशुल्क वितरण भी कार्यक्रम में किया गया। आयोजकों व आगंतुकों ने इस पुस्तक की काफी सराहना की और श्री मिश्र को इसके लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

