जायद में मक्का, उर्द, मूंग आदि के उत्पादन से कृषक बन्धु अपनी आय में कर सकते हैं वृद्धि

पीलीभीत। साठा धान का विकल्प- जायद मक्का, रवी की फसलों की कटाई के बाद जनपद के कुछ कृषक धान की खेती करते हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल नही है। साठा धान लगाने के बजाए इस समय जनपद के किसान जायद मक्का की खेती के प्रति उत्साहित हैं। इससे कम समय में कृषकों को ज्यादा मुनाफा होता है। ब्लाक अमरिया के ग्राम पंडरा रामदास के कृषक सतनाम सिंह द्वारा इस बार जायद मक्का की खेती की जाएगी। जायद में बोई जाने वाली मक्का की किस्में कम समय लेती हैं। पीलीभीत क्षेत्र के लिए जायद मक्का-पी-1844, डी काल्व-9102 इत्यादि प्रजाति उपयुक्त हैं। इसका 8 से 9 कि0ग्रा0 बीज एक एकड़ के लिए पर्याप्त है।
जनपद में स्थित निजी बीज प्रतिष्ठानों में इसका बीज प्राप्त किया जा सकता है। जनपद पीलीभीत के पास ही गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्व विद्यालय स्थित है, बहां से भी कृषक इसका बीज इत्यादि प्राप्त कर बुवाई कर सकते हैं। जायद में कृषक भाई उर्द, मूँग तथा हरी खाद की बुवाई भी कर सकते हैं। जिससे उत्पादन/आय में वृद्वि के साथ मृदा स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

(जिला सूचना कार्यालय द्वारा जनहित में जारी)

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image