होली की शुभकामनाएं देने का हाईटेक अंदाज : “हेलो मैं विधायक बाबूराम पासवान बोल रहा हूँ…आपको होली की शुभकामनाएं…..”

पूरनपुर। अगर आपके फोन पर विधायक बाबूराम पासवान के निजी नंबर 9412554606 से कॉल आए और आवाज सुनाई दे कि “हेलो मै पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान बोल रहा हूं, आप को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं” और इसके साथ ही और भी कुछ सुंदर से अल्फाज तो चौंकिए मत जनाब। यह है होली की शुभकामनाएं देने का हाईटेक अंदाज। अब पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान भी काफी अधिक हाईटेक हो रहे हैं। 

वॉइस मैसेज सिस्टम के द्वारा उनकी आवाज में ही लोगों को कॉल करने का यह सिस्टम 1 दिन पूर्व ही उन्होंने शुरू कराया है। अभी तक हजारों लोगों को उनकी आवाज में रिकॉर्ड अकाल जा चुकी है। वे इसके जरिए भी लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देना चाहते हैं। अभी भी यह क्रम जारी है। आपको भी विधायक का काल आ सकता है। अच्छी बात है कि अगर आपका विधायक आप तक सीधे नहीं पहुंच पा रहा है और कॉल नहीं कर पा रहा है तो यह हाईटेक अंदाज आपको विधायक की आवाज जरूर सुना देगा। विधायक की शुभकामनाएं स्वीकार करें और होली मनाइए। धन्यवाद। समाचार दर्शन  24 संपादक सतीश मिश्र की तरफ से भी आप को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000