ग्रामीण अंचलों में भी रही होली की धूम, लाइव देखिये परंपराएं

अमरैयाकलां (पीलीभीत)। रंगों का पर्व होली ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सुबह होलिका दहन स्थलों पर परिक्रमा कर जौ के अखत चढ़ाए तथा होलिका दहन स्थलों पर पूजा-अर्चना करने वाले लोगों की काफी भीड़ उमड़ी।

इसके बाद गांव की गलियों में रंगों की बौछार का दौर शुरू हो गया। बच्चों, युवाओं आदि सभी ने एक-दूसरे के रंग लगाकर और गले मिलकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने घरों में पूड़ी-पकवान, गुझियां, पापड़, कचड़ी आदि बनाएं। अपरान्ह बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे के घरों में जाकर होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। गांव खाता, अमरैयाकलां, सुखदासपुर, रघुनाथपुर, तकियादीनारपुर, महादिया, रम्पुराफकीरे, देवीपुर, नवदियाधनेश, ककरौआ, सबलपुर, धरमंगदपुर, रुरियासलेमपुर, नवदियाटोडरपुर आदि गांवों में होली परम्परागत ढंग से मनाई गई।

रिपोर्ट-राधाकृष्ण कुशवाहा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000