घुंघचाई में जमकर मना होली का जश्न, कपड़ा फाड़ होली भी रही चर्चा में

घुंघचाई। रंगो के त्योहार होली पर युवा टोली ने जमकर एक दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर बधाई दी। रंग खेलने को निकले समूहों ने होलिका में आखत डालकर परिक्रमा की। ब्रम्हदेव स्थल पर पहुंच कर लिया गया आशीष। कपड़ा फाड़ होली की परंपरा इस बार भी चली। होली पर्व पर क्षेत्र के दिलावरपुर सिमरिया कासगंज गोपालपुर गुलरिया भूपसिंह में जमकर अबीर गुलाल लगाते हुए युवा टोलियां निकली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान लोग पुरानी परंपरा को निभाते हुए अपने बड़ों से आशीष लेने के लिए घर-घर समूह बनाकर पहुंचे। घुंघचाई गांव में लोगों ने होली का स्थल पर परिक्रमा की और ब्रह्म देवी स्थल पर पहुंचकर गांव के प्रथम देवता की पूजा अर्चना की। युवा टोलिओं ने एक ओर जहां रंग खेला तो लोगों ने मीठा खिलाया। युवा डोलियों में कपड़ा फाड़ होली का भी काफी हुड़दंग रहा। युवाओं ने एक दूसरे के कपड़े फाड़े लेकिन इसका कोई विरोध नहीं किया गया।

यही होली पर्व की जीवंत परंपरा में सही बात है कि लोग एक दूसरे से गिले-शिकवे भुलाकर गले मिले। आज पुलिस ने रंग खेला। हैपी होली।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
11:54