मुसीबत में किसान : फसलों को उजाड़ रहे आवारा पशु

पीलीभीत । ग्राम पंचायत कसगंजा में आवारा पशुओं का आतंक जारी है। प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को पकड़वाने के लिए ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी ग्राम प्रधान द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का कोई कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कहना है कि इन पशुओं को यदि कोई खेतों से भगाने के लिए दौड़ाता है तब यह हिंसक होकर किसानों को चोटिल कर देते हैं जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। कस गंजा सहित क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर भैसासुर चकपुर बिलन्दपुर गुलरिया भूपसिंह सहित पूरे क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक जारी है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द स्थाई गौशाला का निर्माण कराया जाएं। किसानों का कहना है कि इस बार फसलों को बारिश ने ही पहले से ही चौपट कर रखा है रही सही कसर आवारा पशु पूरी कर रहे हैं जिससे किसानों की लहराती हुई फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
रिपोर्ट कृष्ण गोपाल मिश्र

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000