मां पूर्णागिरि जी के दर्शन को रवाना हुआ पदयात्रियों का जत्था

घुंघचाई। पूर्णागिरि धाम के लिए भक्तों का जत्था दूसरी बात गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। लोगों ने जत्थे में सम्मिलित होकर माता रानी की जय जय कार की। इस दौरान वातावरण भक्ति में हो गया। घुंघचाई गांव से इस बार भी माता पूर्णागिरी के दर्शन के लिए गांव के युवा टोली का जत्था पैदल चलकर मां के धाम का पहुंचेगा। युवा टोली द्वारा माता रानी का सुंदर दरबार सजाया गया और प्रमुख देवी स्थल से वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद यह धार्मिक यात्रा प्रारंभ हुई। आगे आगे माता रानी का झंडा लेकर के तिरंगा झंडे के साथ निकले और गांव की विभिन्न गलियों में घूम कर महामाई के पावन गुनगान का उद्घोष करते रहे।

इस दौरान लोगों ने मंगलमय यात्रा के लिए युवा टोली को गांव के बाहर तक विदाई दी। समिति के लोगों ने बताया कि वापस में आकर के भंडारा आयोजित किया जाएगा। यात्रा में प्रमुख रूप से आकाश गुप्ता राजीव भारती डॉक्टर सागर विश्वास विजय कुमार शुक्ला अशोक यादव रंजीत यादव दिलीप शुक्ला राजकुमार यादव छोटे लल्ला कश्यप राजेश श्रीवास्तव रामसागर सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
02:52