प्यार पर पहरा बिठाया तो फांसी पर झूल गए प्रेमी युगल

बिलसंडा। प्यार में एक दूसरे के जीवन साथी न बन पाने से हताश होकर प्रेमी युगल ने गांव के समीप पेड़ पर फांसी लगाकर इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी युगल के दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मरैना निवासी रामदीन के पुत्र रामलखन 19 वर्षीय से गांव की एक युवती के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमियों के प्रेम प्रसंग से परिजन नाखुश थे। दोनों जल्द ही दिल्ली से मजदूरी

कर घर वापस लौट कर आये और इसी बीच राम लखन का रिश्ता उसके घर वालों ने उसकी मर्जी के बिना दूसरी जगह तय कर दिया था। राम लखन की अगले माह अप्रैल में शादी होना तय हुआ था। जिसके बाद से ही दोनों प्रेमी युगल पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे। दोनों प्रेमियों ने कई बार परिजनों को काफी समझाया लेकिन परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए। आपको बता दें कि 1 दिन पूर्ब बुधबार को दोनों प्रेमी युगल अपने-अपने घर से गायब हो गए। लड़की के चचेरे भाई सुभाष ने काजल के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने सकरिया नाले के समीप एक पेड़ पर दोनों प्रेमी युगल के शवों को पेड़ पर लटकते हुए देखा। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह, बिलसंडा एस एच ओ हरिशंकर वर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और मौका मुआयना किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल के शबों को पेड से उतरबाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। दोनों की मौत से परिजनों के घरों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह ने प्रेमी युगल की हताश होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
रिपोर्ट- मुकेश सक्सेना एडवोकेट/ राजेन्द्र वर्मा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000