पूर्णागिरि मेला शुरू, त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था

पीलीभीत। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरी देवी मेला का शुभारंभ हो गया है। काफी संख्या में लोग पदयात्रा, साइकिल, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रालियों से माता रानी के दर्शन करने के लिए रवाना हो रहे हैं। माधोटांडा खटीमा रोड पूरे दिन गुलजार देखा जा रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए कई जगह पर व्यवस्थाएं भी कई की गई हैं। गोमती के त्रिवेणी घाट पर लक्ष्मण प्रसाद वर्मा व उनकी टीम द्वारा श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है. श्री वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के जत्थों को मंदिर परिसर में ठहराने के इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000