पूरनपुर के संदीप ने पूर्णागिरि यात्रियों की सुखद यात्रा की कामना में खटीमा तक लगाए फ्लेक्स

पीलीभीत। गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने पूर्व की भांति इस बार भी भक्तों, पद यात्रियों के लिए एवं उनकी सुरक्षा के लिए क्षेत्र में दर्जनो फ्लेक्स लगवाए हैं। जिसमें यातायात जागरूकता संदेश दिया गया है एवं यात्रा की मंगल कामना भी की गई है। साथ ही हिदायत भी दी गई है।


उन्होंने बताया कि वह पहले भी सभी प्रमुख मार्गों एवं खटीमा तक पूर्णागिरि माता के भक्तों हेतु फ्लेक्स लगवा चुके है। सावन माह में भी इसी प्रकार के फ्लेक्स पूरनपुर क्षेत्र से गोलागोकर्णनाथ तक लगवाए थे। वे बोले कि उनके प्रयास से 5-20 प्रतिशत भी लोग जागरूक होंगे तो उन्हें प्रसन्नता होगी।

संदीप खंडेलवाल का अनुरोध….


सभी क्षेत्रवासियों एवं माता रानी के भक्तों को जय माता की, सभी को पता है कि होली का पर्व सम्पन्न होने के साथ ही माता रानी के भक्तों की पदयात्राएं , साइकिल जत्थे एवं मोटरसाइकिल से भक्त बड़ी संख्या में दर्शन को निरंतर माता पूर्णागिरि देवी दर्शन हेतु रवाना हो रहे है। हर सड़क पर आपको जय माता दी का उद्घोषक करते भक्त दिख जाएंगे।
हमारा उन सभी भक्तों से आग्रह है कि वह सभी यातायात के नियमों का पालन करें एवं पद यात्रियों से विशेष आग्रह है कि वह सड़क के किनारे किनारे सावधानी पूर्वक चलें।

विशेषकर अपने समस्त साथियों को भी समझायें एवं माताओं बहनों व बुज़ुर्गजनो का एवं बच्चो का विशेष ध्यान रखें.. साथ ही झूमते नाचते समय जोश के साथ होश में रहकर ही आनंद लें।
आपकी मंगलमयी यात्रा की कामना। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000