अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सोसाइटी के सदस्य बने पूरनपुर के पत्रकार रामनरेश शर्मा, मिल रहीं बधाइयाँ

पूरनपुर-पीलीभीत। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के अंतराष्ट्रीय पत्रकार संगठन के प्रेसीडेंट ग्रैंड मास्टर डॉ० जसवीर सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सोसाइटी का सदस्य मनोनीत किया है। देश के पत्रकारों के हित में अंतरराष्ट्रीय संगठन बेटियों को आत्मरक्षा के लिये आत्मनिर्भर बनाने की भी मुहिम चला रहा हैं।
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन दुनिया भर के पत्रकारों के हितों पर काम कर रहा है। विभिन्न देशों में संगठन से पत्रकार जुड़े हुए हैं। भारत में भी कई पत्रकारों को शामिल होने का मौका मिला है। उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत तहसील पूरनपुर के पत्रकार रामनरेश शर्मा को संगठन के प्रेसिडेंट डॉक्टर जसवीर सिंह ने सदस्य बनाया है। इस अभियान में हिंदुस्तान के तमाम पत्रकारों को जोड़ा जायेगा। दुनिया भर में हो रहे मीडिया कर्मियों पर अत्याचार को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन ने मुहिम शुरू की हैं। पत्रकार रामनरेश शर्मा ने बताया कि प्रेसिडेंट चाहते हैं कि भारत में मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को इस संगठन से जोड़ा जाए और उनके हित में अच्छे तरीके से पत्रकारों के लिये काम किया जा सके। रामनरेश शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन में जुड़ने पर पत्रकारों ने हर्ष जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी।

अंतर्राष्ट्रीय संगठन मीडिया क्षेत्र में और सामाजिक क्षेत्र में भी काम करेगा। इससे पिछड़े व समाज में उपेक्षित लोगों की मदद की जा सके। सामाजिक मुद्दों को उठाने पर उन्हें इस मीडिया सोसाइटी से जुड़ने का मौका मिला है। सबसे खास बात यह कि ब्लॉगर की लोकप्रियता ने उनको इस मुकाम पर पहुंचाया हैं। रामनरेश शर्मा दैनिक मंथन के नाम से अपना ब्लॉग लिखते है जो काफी पसंद किया जा रहा हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image