जंगल घूमने के लिए कल आखिरी मौका, मानसून सीजन के चलते 15 जून की शाम बंद होगा पीटीआर

पीलीभीत। अगर आप जंगल सफारी के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए है। आप 15 जून तक ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर कर पाएंगे। इसके बाद मानसून सीजन के चलते टाइगर रिजर्व जंगल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। पर्यटन सीजन के आखिरी दिनों में चूका पिकनिक स्पॉट वाइफ रकेशन, सप्त सरोवर आदि दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ रही है। जंगल के गेस्ट हाउस भी पर्यटकों को खासे पसंद आ रहे हैं। जंगल सफारी गाड़ियों की कमी भी इन दिनों महसूस की जा रही है। पर्यटन सीजन के अंतिम समय में पाठकों को बाघों के दीदार भी कायदे से हो रहे हैं। आज सुबह माला गेस्ट हाउस तरफ जाते हुए एक पर्यटक को 1 साथ 4  बाघ दिखाई दिए। बताया कि एक बाघिन वाच टावर के पास दो शावकों के साथ बैठी हुई थी। उसके कुछ दूर पर ही एक दूसरा बाघ भी दिखाई दिया। उसका फोटो भी मोबाइल से लिया। कई अन्य पर्यटकों को भी बाघ परिवार के दर्शन हुए हैं। इसके चलते पर्यटकों में खासी उत्सुकता बनी हुई है। आप अभी तक चूका पिकनिक स्पॉट नहीं पहुंच पाए हैं तो कल आखिरी मौका है। कल शाम तक ही जंगल की सैर हो सकेगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
03:11