
बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत, मचा हड़कंप
घुंघचाई। बाइक से बीमारी की दवाई लेने बेटे के साथ आई महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। हाईवे पर तेज गति के चलते आए दिन नए हादसे होते रहते हैं लेकिन कोई अपनी ही बाइक से नीचे गिरे और घायल होने के बाद उसकी मौत हो जाए तो परिजन भी परेशान हो जाते हैं। मामला कसगंजा गांव का है। गांव निवासी अनिल मिश्रा की पत्नी स्नेहलता अपने बेटे सुमित के साथ अस्वस्थ होने के कारण अपना उपचार कराने के लिए पूरनपुर गई थी जो वापस अपने गांव लौट रही थीं तभी अचानक वह बाइक से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें पुनः उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन पहले ही उनकी मौत हो गई। घटनाक्रम की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। हर कोई इस अचानक हुई दुर्घटना से द्रवित देखा गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान उनके भतीजे कृष्ण गोपाल मिश्रा ने बताया कि घटना दुखद है लेकिन समय की गति कौन रोक सकता है लोगों की संवेदनाएं मिल रही है जो हमें संबल देंगी।
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी



