मजीठिया योद्धा सुधांशु का हार्ट अटैक से निधन

मजीठिया योद्धा सुधांशु का निधन उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में हो गया। सुधांशु दैनिक जागरण, बरेली में कार्यरत थे और मजीठिया के मुद्दे पर वर्ष 2012 से लेबर कोर्ट, बरेली में मुकदमा लड़ रहे थे। उनका मुकदमा बरेली लेबर कोर्ट में लंबित है, जिसमें शुक्रवार 6 दिसम्बर को सुनवाई की तिथि नियत थी। उनका शुद्धि हवन 7 दिसम्बर को उनके खिरनीबाग, शाहजहांपुर स्थित निवास पर होगा।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बरेली मंडल बरेली के अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ला, मजीठिया योद्धा निर्भय सक्सेना, रमेश चंद रॉय, अरुण द्विवेदी ने सुधांशु श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 

*शोक संदेश*


बहुत ही दुख भरी खबर यकीन ही नहीं हो रहा है कि हम सबके प्रिय सुधांशु जी अब हमारे बीच नहीं है। जन्म और मृत्यु इस सृष्टि (प्रकृति) का नियम हैं. जिसका जन्म हुआ हैं उसका मृत्यु निश्चित है। कुछ लोग मर तो जाते हैं पर उनके विचार हमेशा जिन्दा रहते हैं और उनके किये कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा बना जाता है। होनी को कौन टाल सकता हैं, ईश्वर की इच्छा के सामने इंसान बेबस होता है।मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर हैं, यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है।
हम सभी को ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत की आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।
अच्छे लोग दिलों में इस तरह उतर जाते हैं,कि मरने के बाद भी अमर हो जाते हैं। सुधांशु जी के निधन से पत्रकार जगत को न सिर्फ गहरा दुःख हुआ बल्कि यह हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वक्त के साथ जख्म तो भर जायेंगे,
मगर जो बिछड़े सफर जिन्दगी में
फिर ना कभी लौट कर आयेंगे.
भावभीनी श्रद्धांजलि
ॐ शांति ॐ
*
_” निर्मल कांत शुक्ला”
मंडल अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, बरेली मंडल बरेली_*

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000