‘जनता कर्फ्यू’ को ‘सरकारी कर्फ्यू’ बना डाला योगी सरकार के अफसरों ने, कलीनगर एसडीएम ने जबरन बंद कराई पेट्रोल पम्पों की इमरजेंसी सेवाएं, गजरौला इंस्पेक्टर ने साड़ी बाजार

 पीलीभीत।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के कर्फ्यू को जनता का कर्फ्यू नाम देते हुए लोगों से खुद स्वेच्छा से घरों से न निकालने की अपील की थी परंतु वाहवाही लूटने के लिए प्रदेश की योगी सरकार के अधिकारी बेलगाम हो गए और उन्होंने लोगों पर बेवजह लाठियां फटकारी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जबरन दुकान आदि बंद कराते रहे। हद तो तब हो गई जब कलीनगर के एसडीएम ने अपनी तहसील क्षेत्र में कई पेट्रोल पंपों पर इमरजेंसी सेवाओं को भी बंद करा दिया। जबकि प्रदेश सरकार के ही खाद्य सचिव ने 20 तारीख को एक आदेश जारी करके पेट्रोल डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने और सेवाएं बहाल रखने का आदेश दिया था। देखिये आदेश-

परंतु इस आदेश को भी हवा में उड़ा दिया गया इसी तरह गजरौला में भी जबरन दुकानें बंद कराई गई। 

गजरौला में इंस्पेक्टर ने बंद कराया साड़ी बाजार

गजरौला कलां। कस्बे में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का गजरौला कलां के  सड़कों व मार्केट पर सीधा असर दिखाई दे रहा है। जिन रोडो पर भीड़ ही  भीड़ दिखाई देती थी उस रोड  पर जनता कर्फ्यू का पूरा असर दिखाई दे रहा है। जनता अपने घरों में रहकर सुरक्षित महसूस करते हुए मूड बना लिया है कि कोरोना वायरस को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है। क्योंकि रोडो पर ना ही कोई टेंपो चल रहा है। ना किसी प्रकार की चार पहिया वाहन। बस ना दुकान खुली ना ही पेट्रोल पंप। सभी समुदाय का जनता कर्फ्यू का समर्थन पूर्ण रूप से मिल रहा है।गजरौला कलां सभी दुकाने पूर्ण रूप से बन्द है। गजरौला प्रतिनिधि महेन्द्रपाल के अनुसार  गजरौला थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर प्रकाश सिंह ने सुहास रोड पर खुली हुई साड़ी मार्केट बंद कराई।

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000