♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरोना आपदा : वित्त मंत्री ने घोषित किया 1 लाख 70 हजार करोड़ का पैकेज, जानें क्या क्या मुफ्त मिलेगा

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गरीबों के लिए कोरोना लॉक डाउन के दौरान राहत देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। जिन्हें आप बिंदुवार इस तरह समझ सकते हैं।

उज्ज्वला योजना में जिन्हें कनेक्शन मिले हैं उन्हें 3 महीने तक सिलेंडर निशुल्क दिया जाएगा। इस तरह 8 करोड महिलाओं को फायदा मिलेगा।

8 करोड़ 69 लाख किसानों को अप्रैल के पहले हफ्ते में मिलने वाली 2000 रकम दी जाएगी।

मनरेगा मजदूरों और किसानों को मदद दी जाएगी।

20 लाख तक का ऋण बिना किसी जमानत के दिया जा सकेगा। मनरेगा मजदूरी बढाकर 202 कर दी गई। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को भी 20 लाख लोन बिना गारंटी के मिलेगा।

[Total_Soft_Poll id=”13″]

इसके अलावा जिन महिलाओं के जन धन योजना में खाता खुले हैं उन्हें 3 महीने तक  ₹500-500 की रकम सरकार देगी।

3 महीने तक सरकार ईपीएफ अकाउंट में पैसे भी डालेगी। 

पीएम गरीब कल्याण योजना में प्रति व्यक्ति 10 किलो राशन व 1 किलो डाल प्रति माह भी 80 करोड़ लोगों को फ्री दिया जाएगा।

मजदूरों को 1 हजार खाते में देगी।

3.5 करोड़ रजिस्टर्ड निर्माण मजदूरों को 31 हजार करोड़ की मदद

विधवा वृद्धों को पेंशन में 500-500 रुपये 3 माह तक दिए जाएंगी। यह राशि अग्रिम खाते में आ जायेगी।

इसके अलावा भी वित्त मंत्री कई घोषणाएं कर रही हैं प्रेस कान्फ्रेंस लगातार जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000