
डोर टू डोर के नाम पर की जा रही डीजल की अनाधिकृत सप्लाई, पेट्रोलियम मंत्रालय में शिकायत दर्ज
पूरनपुर। डोर टू डोर सप्लाई के नाम पर जनपद शाहजहांपुर के खुटार में
खुटार (शाहजहांपुर) के #BPCL पम्प के इस टैंकर से पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में अनाधिकृत सप्लाई की जा रही है। @Dmpilibhit @dmupsha संज्ञान लें। @myogioffice @UPGovt @MoPNG_eSeva @empoweringdlrs @EPDFIndia @HardeepSPuri @BPCLimited इससे पेट्रोलपंप स्वामी बर्बाद हो रहे, इन्हें बचाएं। pic.twitter.com/2PyDiMKhbW
— समाचार दर्शन 24 न्यूज़ (@x8RZjK2ShjKacBH) November 30, 2021
पूरनपुर रोड स्थित गुरु फिलिंग स्टेशन के टैंकर द्वारा खेतों में जाकर ट्रैक्टर आदि में अनाधिकृत तरीके से डीजल डाला जा रहा है।
लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो-
https://youtube.com/shorts/jeGrakjxPsE?feature=share
इस पर स्थानीय पेट्रोल पंप स्वामियों में आक्रोश है और उन्होंने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग को ट्वीट संदेश के जरिए पेट्रोलियम मंत्रालय व विस्फोटक विभाग से की है।
@PesoNagpur @DIPPGOI @CIMGOI @PiyushGoyal @PiyushGoyalOffc @DPIITGoI @DirectorM_BPCL @BPCLRetail @rajeevj231274 What More? @HardeepSPuri @Rameswar_Teli @PetroleumMin I know everything is Normal and Toilets Continue to be the Focus. Back to Basics Someone? Inexplicable. https://t.co/uk1Ggrrlg9
— ashwani attrish (@ashwaniattrish) November 30, 2021
इस पर पेट्रोलियम मंत्रालय की ई सेवा विभाग द्वारा शिकायत दर्ज कर ली गई है। pesso नागपुर द्वारा कार्रवाई करने के लिए ईपीडीएफ द्वारा ट्वीट किए गए हैं। पीलीभीत व शाहजहांपुर के डीएम एसपी व प्रदेश सरकार को भी इस मामले से अवगत कराया गया है।
यह हैं डोर टू डोर सप्लाई के नियम
नियमों की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि इस मे सप्लाई केवल फिक्स किए जनरेटर आदि में जियो टैगिंग के द्वारा आपूर्ति की जा सकती है लेकिन जो वाहन चलकर पेट्रोल पंप पर पहुंच सकते हैं उनमें तेल डालना कानूनी रूप से जुर्म है। आरोप यह भी है कि इन टैंकरों में नकली डीजल की सप्लाई भी धड़ल्ले से की जा रही है। साथ में घटतौली भी जमकर हो रही है। इससे ग्राहकों को भी चूना लग रहा है।

