♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दूध कम देने पर बिगड़ी बात, पिता-पुत्र की मौत, तीसरा घायल

मृतक गुरमुख सिंह का इकलौता पुत्र था जसकरन

-बचाने गया अवतार सिंह भी घायल, बरेली में चल रहा उपचार

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहना में मामूली बात पर परिवार की खुशियां छिन गईं। कम दूध देने से नाराज पिता ने बेटे पर ही गोली चला दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। बचाने आए अवतार सिंह के भी गोली लगी है जिसे उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है और वे अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। रात में ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

पिता गुरमुख सिंह

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहना में बीती रात यह दिल दहलाने वाली घटना हुई। बताते हैं कि गांव निवासी गुरमुख सिंह को उसका पुत्र जसकरण पीने के लिए दूध देने गया था। दूध का गिलास कुछ खाली था इस पर अवतार सिंह ने बेटे से कुछ कहा और बेटे ने भी प्रतिवाद किया होगा। शायद इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ा और गुरमुख सिंह ने अपनी लाइसेंसी रायफल रायफल से गोली

पुत्र का फ़ाइल फोटो

चला दी। गोली जसकरण के लगी और वह घायल हो गया। बचाने गए अवतार सिंह के भी गुरमुख ने गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। उधर अवतार सिंह को उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और वह अपनी किस्मत को कोस रहे हैं कि इतनी छोटी बात पर इतना बड़ा विवाद हो गया कि घर की खुशियां छिन गई। जसकरण सिंह गुरमुख सिंह का इकलौता पुत्र था। उसकी पत्नी राजदीप कौर और 13 साल की पुत्री सरनजीत कौर का भी बुरा हाल हो रहा है। अवतार सिंह का उपचार बरेली के अस्पताल में चल रहा है।

गाड़ी पलटने से कई लोग घायल

उधर अवतार सिंह के हरसिंह पुर निवासी ससुराली है जब उसे देखने बरेली जा रहे थे इसी बीच पीलीभीत के पास उनकी गाड़ी पलट गई और उसने कई लोग घायल हो गए।

रात में ही पहुँचे एसपी, विधायक बाबूराम ने घर जाकर दी सांत्वना

पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने रात में ही गांव पहुंच कर जायजा लिया और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान ने भी आज गांव पहुंच कर दुख जताया और परिजनों को सांत्वना दी।

कहीं कोई दूसरा कारण तो नहीं

लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि दूध कम देने जैसे बहुत छोटे विवाद पर बात गोली चलने तक पहुंच जाएगी और पिता पुत्र की जान चली जाएगी। लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कहीं कि इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं रहा जिससे पिता-पुत्र की जान गई। सच्चाई तो पुलिस की तहकीकात के बाद ही सामने आ सकेगी।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000