पुलिस और एसएसबी का अभिनन्दन करने नेपाल बार्डर पहुंचे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, बढ़ाया हौसला

भाजपा विधायक ने एसएसबी जवानों का पुलिस का किया सम्मान, बांटे भोजन के पैकेट

-ट्रांस शारदा क्षेत्र के कई गांवों में भी गरीबों में वितरित किया भोजन, सुनी समस्याएं

पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान ने आज ट्रांस शारदा छेत्र का दौरा करके एसएसबी जवानों व पुलिस का सम्मान फूल भेट करके किया। सभी को भोजन के पैकेट भी दिए। उधर कई गांवों में भी भोजन के पैकेट वितरित किए।

भाजपा विधायक बाबूराम पासवान आज भारत नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 49 वी वाहिनी की बीओपी कंबोजनगर पहुंचे। वहां उन्होंने एसएसबी के कमांडेंट

अजय कुमार से मिलकर उन्हें फूल भेंट करके सम्मानित किया। सहायक डिप्टी कमांडेंट एस पूर्णियाल को भी सम्मानित किया। सभी जवानों को फूल भेंट किए और सीमा पर बेहतर काम करने के लिए उनकी तारीफ करते हुए शुक्रिया जताया। जवानों को भोजन के पैकेट भी विधायक की तरफ से दिए गए। जवानों ने भी तालियां बजाकर विधायक द्वारा दिए गए सम्मान पर आभार जताया। टाटरगंज बीओपी के जवानों के लिए भी भोजन के पैकेट भेजे गए।

हजारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार कंबोज नगर चौकी इंचार्ज सुरेश पाल, थाने के कई उप निरीक्षकों व सिपाहियों को भी विधायक द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। स्थानीय पत्रकार बबलू गुप्ता आदि को भी सम्मानित किया गया। थाने के पूरे स्टाफ को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इसके बाद आजाद नगर में सुभाष श्रीवास्तव व योगेश कुमार टुन्ना द्वारा तैयार कराए गए

भोजन के पैकेट राजीव नगर, श्रीनगर, कबीरगंज, टांगिया सहित कई गांवों में भोजन के पैकेट वितरित किए। विधायक ने प्रत्येक गांव में पैदल घूम कर जनता की समस्याएं भी सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। लोगों से लॉक डाउन का पालन करने, अनावश्यक बाहर ना जाने और मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर रिटायर्ड वनाधिधिकारी राजाराम शर्मा, योगेश कुमार टुन्ना, वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रभुदयाल

श्रीवास्तव, सुरेश शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष, विजय सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, गिरीश कुमार प्रधान, सतीश कुमार आदित्य मिश्रा, रमेश वर्मा, सतीश चौहान सहित कई समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की है

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000