मुंबई से लांच हुआ “आपके नाम देश का सलाम” गीत का प्रोमो, पीलीभीतवासी भी कर रहे सेल्यूट

मुंबई/पीलीभीत। कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने के लिए देशभर में विशेष अभियान चल रहा है। इसमें फिल्म नगरी भी पीछे नहीं है। जहां सब कुछ बंद है वहीं बंद कमरों में भी देश के लिए कुछ करने का जज्बा है। ऐसे ही एक खास योद्धा हैं राम अग्निहोत्री, जो स्पार्क म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर व गीतकार हैं। उन्होंने एक प्रोमो गीत “आपका सलाम, देश के नाम” तैयार किया है। जिसका पूरा गाना अभी आना बाकी है लेकिन प्रोमो में ही काफी कुछ बेहतर प्रदर्शित किया है।

पीलीभीत को खास महत्व 

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी, समाजसेवी संदीप खंडेलवाल, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा, पत्रकार सतीश मिश्र व नवीन अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरेशी, हर्षित मिश्रा,  नन्हा बच्चा अटल भी इस गीत में नमस्ते सलाम व प्रणाम करते नजर आ रहे हैं।

इस लिंक पर क्लिक कर देखें गीत का प्रोमो

https://youtu.be/6XfX6wpXiVM

पीलीभीत से जताया जा रहा आभार, लाइक, शेयर कर रहे लोग

पीलीभीत के लोगों को यह प्रोमो काफी पसंद आ रहा है। लोग इसे लिंक के जरिए लगातार देख व सराह रहे हैं। पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, पत्रकार सतीश मिश्रा व अन्य लोगों ने श्री राम अग्निहोत्री जी व परिधि शर्मा जी का आभार जताया है। यहां बता दें कि परिधि शर्मा वही हैं जो जोधा अकबर सीरियल में जोधा का रोल कर रही हैं। पूरी टीम का आभार जताया गया है व फेसबुक और ट्यूटर पर प्रोमो गीत शेयर किया जा रहा है। 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1565723626914386&id=100004302912135

बीस माह की आयु में करतब बड़े महान।
नहीं मानते लिंक से खुद देखो श्रीमान।।
खुद देखो श्रीमान अटल की लाइव लीला।
भले पी रहा दूध नही बिल्कुल शर्मिला।।
फ़िल्म नगरिया तक पहुँच, अभी करा दी ईश।
करता खूब सल्यूट है, एक नहीं दश बीस।।
——-
सतीश मिश्र पत्रकार 9411978000

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=980944295641759&id=100011785926007

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2726793577448335&id=100003531576226

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=244150813610344&id=100040462808771

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2464246240342143&id=100002703743429

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
10:10