बाघ हमले में घायल हुए 3 ग्रामीण, मचा हड़कंप, उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा

पीलीभीत। राम बहादुर पुत्र कड़े राम, लालता प्रसाद पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम लालपुर उजागर सिंह पुत्र नानक सिंह निवासी ग्राम जरी से सिसैया आज सुबह लगभग 7:00 बजे जरा कोठी टू शिवनगर मार्ग पर जा रहे थे। पूर्व प्रधान ज्ञानी त्रिलोक सिंह के घर के पास टाइगर ने अचानक हमला कर दिया।

 

जिसमें तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। रोड का आवागमन बंद हो गया। बमुश्किल संघर्ष करके तीनों व्यक्तियों ने अपनी जान बचाई और गुरप्रीत सिंह, उनके भाई ने तीनों लोगों की अपनी जान की परवाह नहीं की और संघर्ष किया। तीनों की जान बचाई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व एसपी अभिषेक दीक्षित भी पहुंच गए हैं ।

काफी अधिक भीड़ इकट्ठी हो जाने के बाद जिलाधिकारी ने लोगों से वापस घर की ओर जाने की अपील की है। उन्होंने लॉक डाउन का उल्लंघन किसी भी हालत में न करने की हिदायत ग्रामीणों को देते हुए वापस जाने को कहा है।

रिपोर्ट -कुवर निर्भय सिंह /मिलाप सिंह प्रधान

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000