संगीता सिंघल की पुस्तक “स्वपनांजलि” का हुआ भव्य विमोचन

पूरनपुर। संस्कार भारती शाखा पूरनपुर की अध्यक्ष संगीता सिंघल विभु की पुस्तक स्वप्नाजली का आज समारोह पूर्वक का विमोचन किया गया। वक्ताओं ने उनकी कविताओं की मुक्त कंठ से सराहना की। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में संगीता सिंघल विरचित पुस्तक

स्वप्नञ्जलि सपनों के बीच का विमोचन पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद तिवारी, भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, संस्कार भारती के प्रांतीय सह साहित्य प्रमुख आचार्य देवेंद्र देव, रवि गुप्ता, अशोक खंडेलवाल सहित कई विभूतियों ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए पुस्तक में संकलित कविताएओं की सराहना की। कई कविताओं को

नत्थू लाल राही एंड कंपनी अम्बर मिश्र एवं कुछ अन्य कवियों द्वारा संगीत पर प्रस्तुति भी दी गई। पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद तिवारी, विधायक बाबूराम पासवान एवं मुख्य वक्ता आचार्य देवेंद्र देव ने

पुस्तक की सराहना करते हुए संगीता सिंघल के प्रयासों को भी सराहा। यहां निरंकार पांडे, वेद प्रकाश तिवारी, पत्रकार नवीन अग्रवाल, कवि देव शर्मा विचित्र,

अमिताभ मिश्रा, शिक्षामित्र एसोसिएशन के प्रांतीय नेता विश्वनाथ कुशवाहा, राधा कृष्ण कुशवाहा, संदीप, पवन वर्मा, सोनू, मनोज यादव, रवि गुप्ता, अनिल सिंघल सहित काफी लोग मौजूद रहे। संचालन संस्कार भारती के राम सनेही वर्मा ने किया। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image