पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार पुलिया से टकरा कर बुरी तरह घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात को उसकी मौत हो गई। दूसरे का उपचार किया जा रहा है। फत्तेपुर खुर्द निवासी अरविंद 26 पुत्र रूपराम अपने साथी गांव के ही भूरा राठौर पुत्र महेश के साथ टांडा गए थे। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे वापस लौटते समय एक पुलिया से बाइक टकरा गई। इसमें अरविंद व भूरा घायल हो गए। अरविंद की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले पूरनपुर और फिर पीलीभीत ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली के अस्पताल में अरविंद की आधी रात को मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। उसके निधन पर गांव के प्रधान आशुतोष दीक्षित राजू सहित कई लोगों ने गहरा शोक जताया है। बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद अरविंद का शव गांव आएगा, उसके बाद अंतिम संस्कार होगा। उधर भूरा का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000