उत्‍तरप्रदेश सरकार विरोध प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से करेगी

#दोपहर_समाचार

** झारखंड में 81 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी। ताजा रूझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 32 सीटों पर जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल गठबंधन 39 सीटों पर आगे।

** मुख्‍यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्व सीट पर पीछे। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर ओंराव लोहरदग्‍गा सीट पर आगे

** असम में सामान्‍य स्थिति बहाल होने के बाद 11 जिलों में आज से स्‍कूल फिर खुले।

** उत्‍तरप्रदेश सरकार विरोध प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से करेगी।

** भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा – विपक्ष नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैला रहा है।

** 66वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार समारोह में विक्की कौशल और आयुष्‍मान खुराना सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता, जबकि कीर्ति सुरेश सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image