कोरोना लॉकडाउन : घरों पर ही हुई नमाज, गले मिलने के बजाय जोड़ रहे हाथ
पीलीभीत में ईद की नमाज़ लोगों ने घरों पर अता की। कहीं भी ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़ने लोग नहीं पहुंच पाए और कोरोना के चलते गले मिलने की बजाए हाथ जोड़कर शुभकामनाएं देने में लोग जुटे हुए हैं। पर्व का उल्लास कोरोना नाम की बीमारी ने फीका कर दिया है। पूरनपुर नगर में पर्व फीका है। घर पर नमाज के बाद मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी ने अमन व शान्ती व करोना वायरस से मुक्त होने के दुआएं मांगीं। देखिये वीडियो-
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें