504 Gateway Time-out


nginx

सलहज से हुआ ननदोई को प्यार, लेकर भागा, 3 पर एफआईआर

पूरनपुर :ससुराल आते जाते एक युवक का साले की घरवाली पर दिल आ गया। मौका मिलते ही बहनोई अपनी सलहज को लेकर चला गया। महिला अपने साथ हजारो की नकदी और जेवर भी ले गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ससुराल आने जाने वाले एक बहनोई की खातिरदारी करते करते अपने साले की पत्नी से ही आंखें चार हो गई। ससुराल में जाने का फायदा उठाकर प्रेमी बहनोई महिला से मिलता-जुलता रहा। किसी को दोनों की प्रेम कहानी के बारे में पता नहीं चल सका। 12 जनवरी को अपनी ससुराल पहुंचा और मौका मिलते ही साले की पत्नी को बहला फुसला कर ले कर चला गया। आरोप है बहनोई के साथ गई महिला घर में रखें ₹10000, सोने की चैन झुमकी 1 जोड़ी पायल और चांदी का कमर बिछुआ आदि जेवरात भी ले गई। पुलिस ने महिला के जेठ की ओर से उसके बहनोई रामकृपाल राम सिंह और मदरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट-अनुज सिंह

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000