रामलीला मेला मैदान खाली कराने को अधिवक्ता ने सीएम को खून से लिखा खत, मांगी इच्छा मृत्यु

रामलीला मेला मैदान खाली कराने को अधिवक्ता ने सीएम को खून से लिखा खत, मांगी इच्छा मृत्यु

– आरोप मेला मैदान के आधे हिस्से पर दुकानें बनाकर कर लिया गया है अतिक्रमण, हटवाने में लापरवाही बरत रहे हैं अधिकारी

पूरनपुर। रामलीला मेला मैदान का अतिक्रमण न हटने से नाराज पूरनपुर के अधिवक्ता विष्णु वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से खत लिखा है। जिसमें उन्होंने इच्छा मृत्यु की मांग की है।

इस पत्र से सनसनी फैली हुई है और कई तरह की चर्चाएं हैं। पूरनपुर के रामलीला मेला मैदान को दो-तीन वर्ष पहले खाली कराया गया था। इसके एक हिस्से पर कुछ लोगों ने अनाधिकृत तरीके से कब्जा कर लिया था और दुकानें बना लीं थी। इसको लेकर अधिवक्ता श्री वर्मा कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में गोरखपुर भी गये और अतिक्रमण हटवाने की मांग की परंतु आक्रमण अभी तक नहीं हट पाया है। अधिकारी इसे जानबूझकर टाल रहे हैं। इससे नाराज अधिवक्ता ने अब मुख्यमंत्री को अपने खून से 2 पेज का लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए कहा है कि आस्था को लेकर मैं अपनी जिंदगी कुर्बान करना चाहता हूं। उन्होंने इच्छा मृत्यु की मांग की है। इस पत्र को लेकर हड़कंप मचा हुआ है और लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस पत्र पर संज्ञान ले सकते हैं इससे अतिक्रमणकारियों को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000