वर्ष 2020-21 हेतु रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के अजय गुप्ता अध्यक्ष और दीपक गुप्ता महासचिव बने, मिल रहीं बधाइयाँ
पूरनपुर। रोटी क्लब पूरनपुर ग्रीन के सन 2020- 21 के लिए रो. अजय गुप्ता अध्यक्ष होंगे जबकि रोटेरियन दीपक अग्रवाल सचिव होगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट एवं चुनाव
अधिकारी डॉक्टर दिनेश गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के वर्ष 2020-21 के लिए
रोटेरियन अजय गुप्ता अध्यक्ष, रो. संजीव गुप्ता एवं अमित गुप्ता उपाध्यक्ष, रो.दीपक अग्रवाल सचिव, रो. संजीव गर्ग सह सचिव, रोटेरियन संदीप पाटिल मीडिया प्रभारी, रोटेरियन अशोक अग्रवाल, रोटेरियन आलोक सिंघल, रोटेरियन पवन गुप्ता, रोटेरियन अमित खंडेलवाल टीटू को डायरेक्टर चुना गया है।
क्लब का कार्यकाल 1 जुलाई 2020 से 30 जून 2021 तक रहेगा। इससे पूर्व वर्ष 2019-20 के अध्यक्ष रोटेरियन शैलेंद्र गुप्ता ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट रखी। इस पर सभी सदस्यों ने उनके सफलतम कार्यकाल के लिए बधाइयां दीं। विदित हो कि रोटेरियन शैलेंद्र के नेतृत्व में पूरे वर्ष रिकॉर्ड प्रोग्राम किए गए। जिसमें सभी सदस्यों का अपूर्व सहयोग रहा। करोना की महामारी में रोटरी क्लब ग्रीन ने सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया वह चाहे मास्क वितरण हो सैनिटाइजर वितरण हो या फिर गरीब
व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था हो। क्लब द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, एंबुलेंस चालक, पुलिस अधिकारी आदि को समय-समय पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें