आज पीलीभीत पहुंच रहे सांसद वरुण गांधी, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता व सांसद वरुण गांधी शनिवार को एक दिवसीय जनपद दौरे पर यहाँ पहुंचेंगे।
सांसद वरुण गाँधी शनिवार की सुबह नौ बजे खमरिया पुल पहुंचेंगे जहाँ कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद वह 10 बजे गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ होने वाली दिशा मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। वह 11 बजे रामलुभाई महिला डिग्री कालेज में कम्प्यूटर लेक्चर रूम तथा उसके बाद मल्टीप्रोपोज़ बीज केंद्र का उदघाटन करेंगे। उसके बाद सांसद 11.30 बजे शहर के शारदा होटल में पार्टी वर्कर्स से मुलाक़ात करेंगे। वह अपराह्न दो बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के आवास पर आयोजित एक मीटिंग में शामिल होने के बाद दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000