श्री ब्रह्मजन सेवा समिति संस्थापक का निधन, गमगीन हुए लोग

*पंडित ब्रम्हाशरण मिश्र कुशल पुरोहित, ज्ञान और सरल स्वभाव के कारण जन स्नेही थे*

*बिलसंडा*। कस्बा के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी पंडित ब्रम्हाशरण मिश्र जी का आज लम्बी बीमारी के चलते ह्रदय गति रूक जाने से निधन हो गया है, उनके निधन की खबर सुनकर यहां के लोग गमगीन हो गए। पंडित ब्रम्हा शरण मिश्र श्री ब्रम्हा शरण जन सेवा समिति के संस्थापक और एक कुशल पुरोहित भी थे। आज सुबह जिसने भी सुना वो पं. जी के घर की तरफ अंतिम दर्शन के लिये दौड़ पड़ा। पंडित जी के पुत्र पंडित संतोष महाराज मिश्रा ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उनके लोगों न को अंतिम दर्शन कराए। विदित हो कि पंडितजी पांडत्व कार्य में दक्ष थे और बिलसण्डा में कुशल ज्ञान और सरल स्वभाव के चलते प्रसंसनीय थे।

उनका निधन पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूर्णनीय क्षति मानी जा रही है।परिवार के साथ पूरा क्षेत्र व नगर उनके निधन से आहत हैं। पंडित ब्रम्हशरण जी बजाज चीनी मिल के स्थाई पुजारी थे और श्री ब्रम्हा जन सेवा समिति के संस्थापक थे,उनके द्वारा रचित पुस्तक हर वर्ष ज्योतिष मुहूर्त पत्रिका का प्रकाशन पिछले काफी समय से होता आ रहा है। उनके निधन पर केके मिश्रा,रामसेवक शुक्ला,वैभव सक्सेना,अनुज मिश्रा, डा गंगा सहाय शर्मा, डा श्रीनिवास शर्मा, भोलानाथ जायसवाल, अरविंद शुक्ला बब्बू,राजेश शर्मा राजू,नगर पंचायत अध्यक्ष अटल सिंह जायसवाल, प्रियंक तिवारी मुल्लन रामदास जायसवाल, रमाकांत मिश्रा सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

रिपोर्ट- मुकेश सक्सेना एडवोकेट

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image