समस्या का कारण बने ओवरलोड गन्ना भरे वाहन

शेरपुरकला : ओवरलोड वाहनों का संचालन रोकने को पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से धनाराघाट मार्ग पर दौड़ रहे हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है और जाम लगने से लोग परेशान होते हैं। मालूम हो कि जनपद पीलीभीत की सबसे बड़ी ग्राम समाज शेरपुर में रोड के दोनों साइटों में ईदगाह से लेकर खैरपुर मोड़ तक लोगों ने अपनी दुकानों को रोडपर सजा कर अतिक्रमण कर रखा है। जब ओवरलोड वाहन गुजरते हैं तो फोर व्हीलर इतनी जगह नहीं मिल पाती की बाइक निकल सके। इस समस्या से क्षेत्र के लोग आए दिन शेरपुर में जाम को झेलते हैं। लोगों की दबंगी से प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू से और आखिर तक ओवरलोड वाहन ट्रैक्टर ट्राली मुसीबत उस समय बढ़ जाती है। जब ओवरलोड वाहनों के कारण मार्ग पर जाम लग जाता है। जिसमें निकलने वाले राहगीरों जिसमें बच्चे महिलाएं और छात्र छात्राओं को सबसे अधिक दिक्कत होती है। कोतवाली पुलिस ओवरलोड वाहनों को लेकर अंजान बनी हुई।

रिपोर्ट-सलमान खॉ शेरपुर कलॉ

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000