♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उदगम स्थित गोमती माता मंदिर में हुआ यज्ञ का अनुष्ठान

सुख ,समृद्धि ,कल्याण हेतु दी गई हवन में आहुतियां

माधोटांडा। देश में फैली कोरोनावायरस जैसी महामारी से छुटकारा , सुख ,समृद्धि ,कल्याण एवं देश हित गोमती माता मंदिर में हुआ यज्ञ का अनुष्ठान दी गई आहुतियां।
आदि गंगा मां गोमती उद्गम स्थल पर गोमती पैड़ी की समीप स्थापित माता गोमती के भव्य मंदिर में सोमवार को हवन यज्ञ का अनुष्ठान कराया गया जिसमें देश में फैली वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से मुक्ति एवं सुख ,समृद्धि कल्याण एवं देशहित हेतु आहुतियां दी गई हवन यज्ञ का अनुष्ठान पंडित वेद कुमार शर्मा ने संपूर्ण करवाया इस अवसर पर गोमती ट्रस्ट की किरण सिंह माधोटांडा प्रधान, योगेश्वर सिंह, धनीराम कश्यप, निर्भय सिंह, रामौतार सिंह, पराग सिंह ,विजेंद्र सिंह, गोविंदा राठौर, हरि ओम कश्यप ,सुनीता कश्यप, दिनेश गुप्ता, शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहे। लिंक पर देखिये पूजा-

यज्ञ अनुष्ठान के उपरांत हुआ कन्याओं का पूजन

उद्गम तीर्थ स्थल पर होने वाले अनुष्ठान उपरांत देवी स्वरूपा नौ कन्याओं का पूजन भी किया गया। देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन माधोटांडा प्रधान किरण सिंह एवं उनके पति योगेश्वर सिंह के द्वारा किया गया

उद्गम तीर्थ पर यज्ञ अनुष्ठान के उपरांत सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू


उद्गम तीर्थ स्थल पर कोरोनावायरस महामारी के कारण सौंदर्यीकरण का कार्य प्रभावित हो गया था से तीर्थ स्थल पर होने वाले कई प्रस्तावित कार्य नहीं हो पाए थे सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत पुनः से ट्रस्ट की निर्माण समिति की देख रेख में सौंदर्यीकरण का कार्य शुभारंभ हो गया है

आप भी बनिए सौंदर्यीकरण में भागीदार

उद्गम तीर्थ स्थल पर होने वाले सौंदर्यीकरण आमजन के सहयोग से हो रहा है जो भी श्रद्धालु तीर्थ स्थल पर अपनी भागीदारी निभाना चाहता है वह गोमती ट्रस्ट को अपना सहयोग कर सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000