ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी नरेंद्र क्षेत्र के ही गांव रम्पुरा कपूरपुर में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी बाइक से आसाम हाईवे सिरसा चौराहे पर पहुंचा तभी ट्रक की चपेट में आने से वह कुचलकर गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके से भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को अपनी हिरासत में लिया है। वहीं मृतक के शव को भी कब्जे में लिया है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद दुकानें बंद हो गईं। लोगों की मानें तो सिरसा चौराहे पर चौतरफा हुए अतिक्रमण के चलते ही हादसों में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट-S.S.V.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000