गोदावरी स्टेट में शुरू हुई भागवत कथा, उमड़ी भीड़
पीलीभीत। शहर के गोदावरी स्टेट कॉलोनी में आज से भागवत कथा शुरू हुई। कथावाचक पंडित सुधीर कृष्ण उपाध्याय ने व्यास गद्दी का पूजन करा कर कथा का शुभारंभ कराया। मुख्य यजवान बीपी सिंह ने पूजन किया।
इसके बाद कथा शुरू हो गई। काफी संख्या में लोग पहले दिन कथा सुनने पहुँचे। ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष अशोक बाजपेई एडवोकेट ने भी इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।