♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लाइव देखिये कैसे काबू में किया गया गांव के पास पहुंचा मगरमच्छ

घुंघचाई। तालाब से निकलकर मगरमच्छ मध्य रात्रि गांव की सड़क पर घूमता देखा गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटनाक्रम की जानकारी पर डायल 112 पहुंची। उसने एकत्र हुए ग्रामीणों को मगरमच्छ के पास से हटाया। फॉरेस्ट विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर नदी में छोड़ा। घटनाक्रम घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव सिमरिया का है। जहां पर रविवार की रात जयगुरुदेव सत्संग स्थल के पास बीच रास्ते पर विशालकाय मगरमच्छ रास्ते पर घूमता देखा गया। जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए। मामले की भनक लगते ही गांव से सैकड़ों लोग उसे देखने के लिए जुट गए। घटनाक्रम की जानकारी डायल 112 को दी गई। जिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर एकत्र लोगों को दूर भगाया और सामाजिक वानिकी के कर्मचारियों को सूचना दी गई। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को काबू में किया। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके लाइव देखिये वीडियो-

https://youtu.be/fIIR5yML36E

सामाजिक वानिकी के दरोगा सुरेश कुमार गंगवार ने बताया यह मगरमच्छ बरसात के दौरान हरदोई ब्रांच के नाले से चल कर आया होगा। जो गांव के तालाब में रहता था जिसे पकड़ कर माला जंगल में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ गांव की गलियों में देखा गया। इसकी चर्चा आस-पास के गांव में कौतूहल का विषय बना रहा।

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000