शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों ने घर घर जाकर लोड कराया आरोग्य सेतु मोबाइल एप

पीलीभीत। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों द्वारा आज पूरनपुर ब्लाक में छात्रों के घर घर जाकर अभिभावकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल कराया गया एवं आस-पड़ोस के सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया गया।

जैसा की विदित है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कोविड19 कोरोना वायरस से बचाव हेतु आरोग्य सेतु एप विकसित किया गया है जिसके प्रयोग से किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की सूचना तत्काल फोन द्वारा प्राप्त हो जाती है एवं आरोग्य सेतु द्वारा स्वय की भी जांच की जा सकती है एवं कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।

पूरनपुर विकासखंड में सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर द्वारा ही सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं।

(साभार-रोहित मिश्रा)

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000