अब बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी भी निवाहेंगे माध्यमिक शिक्षक
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षकों को अब बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। शासन के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्य को ऐसा ही आदेश जारी किया है। जिसमें बच्चों के बाल विवाह को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है । कहा गया कि अगर कोई बाल विवाह होता है तो देखकर तुरंत पुलिस थाने में सूचना दें। यदि कोई बच्चा लगातार गैरहाजिर होता है तो उसके संबंध में जानकारी रखें। अभिभावकों को बाल विवाह ना करने के लिए प्रेरित करने को भी कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश द्वारा जारी आदेश की प्रति देखिए-


